आप क्या चाहते हो? (Use of What)


What (क्या) - यह लोगों, जानवरों और चीजों के बारे में पूछने के लिए प्रयोग किया जाता है।या जब किसी के विषय में जानकारी चाहिए होती है तब प्रश्न What से शुरू करते हैं। (What is used to refer to specific information.) जैसे -
What is your name? (आपका नाम क्या है?) -- My name is Kriti. (मेरा नाम कृति है।)
What is her favourite colour? (उसके पसंदीदा रंग क्या है?) -- Her favourite colour is pink. (उसका पसंदीदा रंग गुलाबी है।)
दोनों ही वाक्यों में किसी के विषय में विशिष्ट जानकारी पूछी गई है। कुछ और ऐसे ही प्रश्नों को देखें जिसमे किसी के बारे में पूछा है -
What did you do last evening? (आपने कल शाम क्या किया?)
What would you like for dinner? (आप रात्रि भोज में क्या लेना पसंद करेंगे?)
What did they send? (उन्होंने क्या भेजा?)
What is your phone number? (आपका फ़ोन नंबर क्या है?)
What is the matter? (क्या मामला है?)
What do you want? (तुम क्या चाहते हो?)

SHARE ARTICLE

LEARN ENGLISH

Back to top ↑