आप क्या करने वाले हैं? (Use of am to, is to, are to)


जब आपको यह बताना हो कि आप या कोई और क्या करने वाले है, तो अंग्रेज़ी में am to, is to और are to का प्रयोग करते है। जिस हिंदी वाक्य की क्रिया के अंत में वाला हूँ, वाला है, वाले हैं, आता है, उस क्रिया का अंग्रेज़ी अनुवाद में am to, is to और are to होगा। जैसे -
I am to go. (मैँ जाने वाला हूँ।)
Nitish is to help me. (नितीश मेरी मदद करने वाला है।)
Ravindra Jadeja is to marry. (रविन्दर जडेजा शादी करने वाला है।)
We are to go to New Delhi. (हम नई दिल्ली जाने वाले हैं।)
He is not to give exams. (वह परीक्षा नहीं देने वाला है।)
When is the train to come? ( गाड़ी कब आने वाली है?)
Note: वह काम करने वाला है या करने जा रहा है - दोनों वाक्य लगभग समान अर्थ देते हैं। इन वाक्यों को बोलने के लिए going to का भी प्रयोग किया जा सकता है। जैसे -
Nitish is going to help me. (नीतीश मेरी मदद करने जा रहा है।)
He is not going to give exams. (वह परीक्षा देने नहीं जा रहा है।)

SHARE ARTICLE

LEARN ENGLISH

Back to top ↑