दूसरों का परिचय देना सीखें


किसी अन्य व्यक्ति का परिचय अंग्रेज़ी में देने के लिए हमें pronoun का प्रयोग करना होता है।जैसे boy (man) के लिए He, girl के लिए She, एक से अधिक व्यक्तियों के लिए They, अपने लिए We और आपके लिए You का प्रयोग करते है। He, She, It के साथ is/was का और They, We, You के साथ are/ were का प्रयोग करते है।
Pronoun + is/are/was/were + adjectives/ nouns
जैसे -
They are my cousins. (वे मेरे चचेरे भाई हैं।)
He is tired. (वह थका हुआ है।)
She is my sister. (वह मेरी बहन है।)
We are students. (हम विद्यार्थी हैं।)
You are very naughty. (आप बहुत शरारती हो।)
He is an engineer. (वह एक अभियन्ता है।)
She is elder than me. (वह मुझ से बड़ी है।)

SHARE ARTICLE

LEARN ENGLISH

Back to top ↑