'It looks like...' का प्रयोग सीखें


'It looks like...'(ऐसा लगता है...) का प्रयोग कई प्रकार से किया जा सकता है। जब हम 'It looks like' के बाद noun का प्रयोग करते हैं तो यह बताता है कि कोई वस्तु किस तरह से दूसरे के समान प्रतीत होता है। जैसे -
It looks like a balloon. (यह एक गुब्बारा जैसा दिखता है।)
It looks like a flower. (यह एक फूल जैसा दिखता है।)
It looks like a fish. (यह मछली की तरह दिखता है।)
It looks like a rope. (यह एक रस्सी जैसा दिखता है।)
'It looks like...' का प्रयोग भविष्य में क्या हो सकता है, यह बताने के लिए भी किया जा सकता है। जैसे -
It looks like it is going to rain. (ऐसा लगता है कि यह बारिश होगी।)
It looks like it is going to be a very tiring day. (ऐसा लगता है कि यह एक बहुत ही थकाऊ दिन होने वाला है।)
वर्तमान समय में होनी वाली घटना का उल्लेख करने के लिए भी It looks like का प्रयोग किया जा सकता है। जैसे -
It looks like they are leaving the party. (ऐसा लगता है कि वे पार्टी छोड़ रहे हैं।)
It looks like he has lost his wallet. (ऐसा लगता है कि उसने अपना पर्स खो दिया है।)
It looks like they are fighting. (ऐसा लगता है कि वे लड़ रहे हैं।)

SHARE ARTICLE

LEARN ENGLISH

Back to top ↑