'need' का प्रयोग सीखें


Need - semi-modal verb है। इसका अर्थ है क़ि need का प्रयॊग एक verb और modal verb दोनों ही तरह से उपयोग होता है।
Need as a verb:
Affirmative sentences में need का प्रयॊग अधिकांश समय main verb की तरह होता है। जिसका form subject के अनुसार बदलता है। इसका प्रयॊग negative और interrogative sentences में भी helping verb के साथ होता है। जैसे -
He needs our help. (उसे हमारी मदद की जरूरत है।)
She doesn't need to go there. (उसे वहां जाने की जरूरत नहीं है।)
Do you need any help? (क्या तुम्हें किसी सहायता की जरूरत है?)
We need to find a way out. (हमें बाहर निकलने का रास्ता ढूंढने की जरूरत है।)
Need as an modal auxiliary verb:
Affirmatives sentences में इसका प्रयॊग औपचारिक संदर्भों में किया जाता है। अधिकतर समय ऐसे sentences में कोई negative words प्रयॊग होता है जैसे -
We need hardly say that we are very grateful. (हमें शायद ही कहने की जरूरत है कि हम बहुत आभारी हैं।)
'Need' is mostly used in negative and interrogative sentences. यह वाक्य में संदेह और नकारात्मक विचारों को व्यक्त करता है। Interrogative sentences में need का प्रयॊग not के बिना किया जाता है। जैसे -
She need not learn English. (उसे अंग्रेज़ी सीखने की जरूरत नहीं है।)
Need we wait any longer? (क्या हमें और अधिक इंतज़ार करने की जरूरत है?)
Need I come again? (क्या मुझे दुबारा आने की जरूरत है?)
जब हम need का एक auxiliary verb की तरह प्रयॊग करते है तो इसके के बाद "to" का प्रयॊग नहीं करते।

SHARE ARTICLE

LEARN ENGLISH

Back to top ↑