Pronouns (सर्वनाम)


Noun के स्थान पर प्रयोग में लाए जाने वाले शब्दों को Pronoun कहते हैं। वाक्य को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए noun (संज्ञा) की जगह पर pronoun (सर्वनाम) का use किया जाता है। एक example देखते है -
Ritu is absent because Ritu is ill. (रितू अनुपस्थित है क्योंकि रितू बीमार है।)
इस sentence में रितू, जो की एक noun है, उसका use दो बार किया गया है। अब दूसरे sentence को देखिए -
Ritu is absent because she is ill. (रितू अनुपस्थित है क्योंकि वह बीमार है। )
Ritu की place पर, हमने she का use किया है। इससे sentence पढ़ने और सुनने, दोनों में ही बेहतर लग रहा है।)
इसी तरह से -
Ayan is a member of cricket team. He is very responsible. (He का use male person - singular के साथ होता है।)
Jaipur is a pink city. It has many tourist places. (It का use किसी place या animal - singular के नाम की जगह पर किया जाता है।)
Renu is a good girl. She is studying in class 10th. (She का use female person - singular के लिए होता है।)
Dogs are barking. They are hungry.
All the men are enjoying weekend. They are playing cricket.
(They का use plural - बहुवचन के साथ होता है।)

SHARE ARTICLE

LEARN ENGLISH

Back to top ↑