“Bad traffic”बोलने के विभिन्न तरीके


आज एक long weekend के बाद आप ऑफिस जा रहे हैं। इतने दिनों बाद रोड पर ट्रैफिक का बुरा हाल होता है। आज हम ट्रैफिक में फंस जाने को बताने के लिए अलग अलग वाक्यांश सीखेंगे -
I am stuck in a jam. - जब आप ट्रैफिक में एक particular position में फंस जाते हैं, जहाँ पर आप move भी ना कर सकें, ऐसी situation में इस expression का प्रयोग किया जाता हैI जैसे -
I am sorry I am late. I was stuck in traffic. (मुझे अफसोस है कि मुझे देर हो गई। मैं ट्रैफिक में फंस गया था।)
It’s gridlocked. - जब किसी स्थान पर जाने वाली सारी roads vehicles से भरी हो और थोड़ा सा भी गाड़ियों का हिलना possible ना हो। ऐसी परिस्थिति में सभी और जाने वाले roads block हो जाती है।
An accident caused gridlocked at rush hour yesterday. (एक दुर्घटना के कारण कल घंटों तक यातायात बंद था।)
It is going at a snail pace. - बहुत धीरे गति से चलना
We are travelling at a snail's pace. (हम घोंघे (snail) की गति से यात्रा कर रहे हैं।)
Hold-ups - ऐसी परिस्थिति जिसमे देरी संभव हो। Traffic Hold-ups एक temprorary stoppage हैं
A rally held up traffic for more than 30 minutes. (एक रैली ने 30 मिनट से अधिक ट्रैफ़िक को रोके रखा था।)
It’s bumper to bumper. - गाड़ियां एक दूसरेके इतने पास होती है कि ऐसा लगता है कि टकरा ही जाएंगी। जैसे -
The traffic was lined up bumper to bumper. (यातायात बम्पर से बम्पर तक एक लाइन में खड़ी थी।)

Advertisements

Advertisements

Namaste English Learning App

Learn English

Advertisements