Adverse और Averse में अंतर जानें


Adverse और averse दोनों ही adjective है और उत्पत्ति की दृष्टि से समान है। दोनों ही शब्द लैटिन शब्द vert से लिया गया है जिसका अर्थ “to turn” होता है।
Adverse का अर्थ है - ‘unfavourable or harmful’ (प्रतिकूल/ हानिकर/ विपरीत/ विरुद्ध) जो कि conditions और उसके effects को दर्शाते हैं। जैसे -
Heavy rain or high winds are adverse weather conditions. भारी बारिश या तेज हवा चलना प्रतिकूल (हानिकर) मौसम की स्थिति हैं।
(क्योंकि ये दोनों ही सामान्य जीवन को प्रभावित करते हैं।)
He is not responsible for the adverse events in your life. (वह आपके जीवन में प्रतिकूल घटनाओं के लिए ज़िम्मेदार नहीं है।)
Averse लोगों और उनकी भावनाओं को व्यक्त के लिए प्रयॊग होता है। इसका अर्थ है - “feeling opposed or disinclined"/ ‘having a strong dislike or opposition to something’(अनिच्छुक/ प्रतिकूल/ विरुद्ध). अधिकतर समय averse के बाद 'to' का प्रयॊग किया जाता है। जैसे -
I am not averse to helping out. (मैं मदद करने की विरुद्ध नहीं हूँ।)
The company staff are averse to change. (कंपनी के कर्मचारी बदलाव के अनिच्छुक हैं।)

Advertisements

Advertisements

Namaste English Learning App

Learn English

Advertisements