Confusing words के बारे में जानें


आज हम आपको कुछ ऐसे शब्द बताएँगे जो बोलने में तो एक से लगते है लेकिन लिखने में वे अलग-अलग होते हैं मतलब जिनकी pronunciation तो एक सी होती है लेकिन spelling अलग-अलग।

BYE & BUY - बाइ/ बाय
Bye - अलविदा - Bye! See you soon. (अलविदा! जल्द ही मिलते है।)
Buy -खरीदना - I have to buy a new dress. (मुझे एक नई ड्रेस खरीदनी है।)

SUN & SON - सन
Sun - सूरज - Sun rises from the east. (सूरज पूर्व से उगता है।)
Son - बेटा - His son runs fast. (उसका बेटा तेज़ भागता है।)

WEAK & WEEK - वीक
Weak - कमज़ोर - My friend is very weak. (मेरा दोस्त बहुत कमज़ोर है।)
week - सप्ताह - There are seven days in a week. (एक सप्ताह में सात दिन होते हैं।)

TOO & TWO - टू
Too - भी - Are you going too? (क्या आप भी जा रहे हैं?)
two - दो - She has two sisters. (उसकी दो बहने है।)

WRITE & RIGHT - राईट
Write - लिखना - Ravi has to write five letters daily. (रवि को रोज़ पांच पत्र लिखने पड़ते हैं।)
Right - सही - Her decision is right in this situation. (इस स्थिति में उसका निर्णय सही है।)

Advertisements

Advertisements

Namaste English Learning App

Learn English

Advertisements