क्या आप कोशिश कर रहे हैं?


जब आपको किसी से ये पूछना हो कि वह क्या करने का प्रयास कर रहा है तो अंग्रेज़ी में trying to + verb का प्रयॊग करते हैं। वह कार्य मानसिक (mentally) या शारीरिक (physically) हो सकता है। चूँकि हम प्रश्न पूछ रहे हैं इसलिए वाक्य को Are you से शुरू करते हैं। जैसे -
Are you trying to ignore me? (क्या आप मुझे अनदेखा करने की कोशिश कर रहे हैं?)
Are you trying to remember her address? (क्या आप उसका पता याद करने की कोशिश कर रहे हैं?
Are you trying to recall her name? (क्या आप उसका नाम याद करने की कोशिश कर रहे हैं?)
Are you trying to enjoy the movie? (क्या आप फिल्म का आनंद उठाने की कोशिश कर रहे हैं?)
Are you trying to be happy? (क्या आप खुश रहने की कोशिश कर रहे हैं?)
Are you trying to help your parents? (क्या आप अपने माता पिता की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं?)
Are you trying to help him? (क्या आप उसकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं?)
Are you trying to copy me? (क्या आप मेरी नकल करने की कोशिश कर रहे हैं?)
Are you trying to memorize that song? (क्या आप उस गीत को याद करने की कोशिश कर रहे हैं?)
Are you trying to pretend like it never happened? (क्या आप नाटक करने की कोशिश कर रहे हैं कि यह कभी हुआ ही नहीं?)

Advertisements

Advertisements

Namaste English Learning App

Learn English

Advertisements