क्या आपको इसमें रूचि है? पूछें


जब हमें किसी की रूचि (interest) के विषय में पूछना हो या उस कार्य के विषय में जिसे करने में उसे आनंद आता हो तो हम सीधे सीधे प्रश्न पूछते हैं जैसे कि "Are you interested in swimming?" (क्या आप तैराकी में रुचि रखते हैं?) इसी प्रश्न को हम दूसरी तरह से भी पूछ सकते हैं। हम प्रश्न को "Are you into" से शुरू करते हैं और into के बाद noun का प्रयॊग करते हैं। जैसे -
Are you into painting? (क्या आपकी चित्रकारी में रूचि है?)
Are you into football? (क्या आपकी फुटबॉल में रूचि है?)
Are you into scary movies? (क्या आपको डरावनी फिल्मों में रूचि है?)
Are you into jogging? (क्या आपको सैर में रूचि है?)
Are you into travelling? ( क्या आपको यात्रा करने में रूचि है?)

Advertisements

Advertisements

Namaste English Learning App

Learn English

Advertisements