Phrasal verbs के साथ होने वाली छोटी-छोटी गलतियों को जानें और सुधारें


Phrasal Verbs का प्रयोग करते समय हम बहुत बार सामान्य सी गलती कर जाते हैं। जैसे Looking forward to, Keep on आदि के बाद हम verb की base form का प्रयोग करते हैं जो grammatically गलत हैं। इसके पश्चात सामान्यतः verb की -ing फॉर्म का प्रयोग करते है। जैसे -
I’m looking forward to see you soon. (wrong)
I’m looking forward to seeing you soon. (correct)
(मैं आपसे जल्द ही मिलने की आशा/ प्रतीक्षा कर रहा हूँ।)
I told her to be quiet but she kept on to talk. (wrong)
I told her to be quiet but she kept on talking. (correct)
(मैंने उसे चुप रहने के लिए कहा लेकिन उसने बात करना जारी रखा।)
It was raining heavily but they carried on to play the match. (wrong)
It was raining heavily but they carried on playing the match. (correct)
(भारी बारिश हो रही थी लेकिन उन्होंने मैच खेलना जारी रखा।)
His apology cannot make up for to ruin my painting. (wrong)
His apology cannot make up for ruining my painting. (correct)
(उनकी माफी मेरी पेंटिंग को बर्बाद करने की क्षतिपूर्ति नहीं कर सकती।)

Advertisements

Advertisements

Namaste English Learning App

Learn English

Advertisements