सीखने में मज़ा है (संख्या 0 (ZERO) कहने के अलग-अलग तरीके)


हम सभी जानते हैं कि 0 (zero, शून्य) की खोज भारत में हुई। पर आज इसी 0 को अलग अलग जगहों पर अलग अलग तरीके से बोला जाता है। यह सिर्फ इनके प्रयोगों के आधार पर है। जैसे -
0 - oh
सामान्यतः telephone numbers या pin code में 0 को oh (ओह) बोला जाता है जैसे -
57890 - five - seven - eight - nine - oh
0 - zero
तापमान या कोई भी measurements करते समय 0 को zero (जीरो) ही कहा जाता है जैसे -
-5 °C five degrees Celsius below zero
0 - nought
0 को nought (नॉट) - British English में बोला जाता है (पर American English में zero ही बोलते हैं) जैसे -
6 - 6 = 0 Six minus Six leaves nought.
0 - nil
खेल के मैदान में result बताने के लिए 0 को nil (निल) से व्यक्त किया जाता है।
The match ended 2 - 0. The match ended two - nil.
0 - love
इसी तरह tennis के खेल में 0 को love बोलते हैं जैसे -
40 - 0 forty - love

Advertisements

Advertisements

Namaste English Learning App

Learn English

Advertisements