Lesson- Strong Advice देना सीखें - Use of 'Had Better'

Answer below question:
Question: मुझे काम पर वापस जाना चाहिए।

( A ). I had get back to work.


( B ). I should get back to work.


( C ). I had better get back to work.



Answer: I should get back to work.

Answer below question:
Question: आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

( A ). I should concentrate on my work.


( B ). You had better concentrate on your work.


( C ). You should concentrate on your work.



Answer: You should concentrate on your work.

Learn by CONVERSATION :
TeacherStudent
आज बहुत परेशान दिख रहे हो।
हाँ। मेरा छोटा भाई आजकल पढ़ाई में मन नहीं लगा रहा। हमेशा मोबाइल पर लगा रहता है।
ओह। ये तो अच्छी बात नहीं है। आपको उसे समझाना चाहिए।
बहुत बार समझाया। पर वह मानता ही नहीं। आज मैं उसे सशक्त सलाह देने जा रहा हूँ।
ठीक है। पर पहले strong recommendation या indirect threat देने के लिए वाक्य को अंग्रेज़ी में बोलना सीख लो।
ये अच्छी बात है। आज आप मुझे अंग्रेज़ी में सशक्त सलाह देना सिखा दीजिये।

Answer below question:
Question: बेहतर होगा आप कुछ ना बोले।

( A ). You had better not say anything.


( B ). You had not better say anything.


( C ). You had better say not anything.



Answer: You had better not say anything.

Answer below question:
Question: आपको इस विषय पर नहीं बोलना चाहिए।

( A ). You should not speak on this subject.


( B ). You had not speak on this subject.


( C ). You not should speak on this subject.



Answer: You should not speak on this subject.

Learn by TIPS:

किसी को strong advice देने के लिए वाक्य में “had better” का प्रयोग करते हैं। Although “had” is the past form of “have”, we use “had better” to give advice about the present or future. “had better” के साथ verb की base form का प्रयोग करते हैं पर उससे पहले "to" का प्रयोग नहीं करते। वाक्य में “had better” का प्रयोग एक तरह से किसी को indirect threat देने के लिए भी करते हैं। जैसे -

You had better come on time. (आपके लिए अच्छा होगा कि आप समय पर आए।)

You'd better not say anything. (आपके लिए अच्छा होगा कि आप कुछ ना बोले।)

I'd better not come. (मेरे लिए बेहतर होगा कि मैं नहीं आऊं।)

(Negative sentence बनाने के लिए had better not का प्रयोग करते हैं।)

(You'd/ I'd  is a contraction of 'you/ I had' or 'you/ I would.')

हम विशिष्ट स्थितियों में सलाह देने के लिए "had better" का उपयोग करते हैं। यदि हम सामान्य स्थितियों के बारे में बात करना चाहते हैं, तो हमें "should" का उपयोग करना चाहिए।

Had better is a strong expression. We use it if we think there will be negative results if someone does not do what is desired or suggested.

Learn by TIPS:

“had better” और “should” में अंतर

You had better quit smoking. (अच्छा होगा कि आप धूम्रपान छोड़ दें।)

You should quit smoking. (आपको धूम्रपान छोड़ देना चाहिए।)

‘had better’ का प्रयॊग जब किया जाता है तब कोई कार्य आपके लिए highly recommended (अत्याधिक जरूरी) हो। कभी कभी यह आदेश देने का बहुत ही विनम्र तरीका है। Sentence -1 का तात्पर्य है कि आपको अब धूम्रपान छोड़ना अनिवार्य है अन्यथा इसका परिणाम बुरा हो सकता है। तकनीकी तौर पर यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन परिस्थिति इसे इस तरह का बना देती है।You could say that it is a warning about engaging in bad behavior.

‘should’ का प्रयॊग सलाह देने के साथ साथ अपनी राय देने के लिए भी होता है। जैसे - "You should quit smoking.” (Sentence - 2) अर्थात अब आपको धूम्रपान छोड़ देना चाहिए। यह सिर्फ एक सलाह है जिसे आप मान भी सकते है और नहीं भी। आप किसी को कुछ कार्य करने के लिए एक तरह से encourage कर रहे है। इसके भी भविष्य में परिणाम होंगे परन्तु अच्छे का बुरे पता नहीं

(had better में परिणाम आमतौर पर बुरे ही होते हैं). You could say that it is an encouragement to engage in good behavior.

कुछ और उदहारण देखें -

It's cold outside. You should wear a coat. - बाहर ठण्ड है। आपको कोट पहनना चाहिए। (ताकि आपको ठण्ड ना लगे।)

It's cold outside. You'd better wear a coat. - बाहर ठण्ड है। बेहतर है आप कोट पहन लें। (अन्यथा आप बीमार हो जाएंगे या जम जाएंगे।)

You should quit smoking. - आपको धूम्रपान छोड़ देना चाहिए। (पर यह आप पर निर्भर है।)

You had better quit smoking. - बेहतर होगा आप धूम्रपान छोड़ दें (अन्यथा कुछ और बुरा होगा।)

Answer below question:
Question: आपके लिए अच्छा होगा कि आप मुझे परेशान ना करे।

( A ). You had better not disturb me.


( B ). You had better disturb me.


( C ). You will not disturb me.



Answer: You had better not disturb me.

Answer below question:
Question: बेहतर होगा हम जल्दी मिलें।

( A ). We had better meet early.


( B ). We should meet early.


( C ). We had better meet later.



Answer: We had better meet early.

Answer below question:
Question: आपके लिए अच्छा होगा कि आप अपने काम पर ध्यान दें।

( A ). You had better concentrate on your work.


( B ). You should better concentrate on your work.


( C ). You have better concentrate on your work.



Answer: You had better concentrate on your work.

Learn Grammar - Select your level

Beginner Level Intermediate Level Advance Level Expert Level

About this page:

Strong Advice देना सीखें - Use of 'Had Better' - English Grammar Lesson : Improve your English Grammar in Hindi Medium to better create English sentence and score high in competition exams.Namaste English is providing tips , conversations and MCQS on Strong Advice देना सीखें - Use of 'Had Better'