Lesson- ऐसा बोलने की हिम्मत कैसे हुई? - Use of Dare (How dare...)

Learn by CONVERSATION :
StudentTeacher
आपको चोट तो नहीं लगी?
नहीं मैं बिलकुल ठीक हूँ।
आपको इस तरह धक्का मारने की उसकी हिम्मत कैसे हुई?
गुस्सा मत करो। हो सकता है गलती से हो गया होगा।
कुछ भी हो, उसे अब दुबारा मेरे सामने आने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए।
तुम बार बार हिम्मत नहीं करनी चाहिए बोल रहे हो। चलो आज मैं इसी का अंग्रेज़ी शब्द सिखाती हूँ - Dare not

Learn by TIPS:

How dare you...

जब किसी ने कुछ किया हो और आपको अपना गुस्सा व्यक्त करना हो तो वाक्य को How dare you/ he/ she/ they etc ... से शुरू करते हैं। यह आपके अत्यधिक क्रोध को दर्शाता है। 'How Dare' का प्रयोग वक्ता का आश्चर्य (surprise), हैरत (astonishment), सदमा या गुस्से (shock or anger) को व्यक्त करने के लिये किया जाता है ।

How dare you argue with me? (तुम्हारी हिम्मत कैसी हुई मुझसे जबान लड़ाने की?)

How dare he say so to you? (उसकी तुमसे ऐसा कहने की हिम्मत कैसे हुई?)

How dare you use my car without asking! (मुझे पूछे बिना मेरी कार इस्तेमाल करने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?

How dare he tell me what to do! (उसकी हिम्मत कैसे हुई मुझे बताने की कि मुझे क्या करना है?)

How dare you touch me? (तुम्हें मुझे छूने की हिम्मत कैसे हुई।)

'Dare Say/ Daresay' का प्रयोग अर्थ - शायद, कदाचित या अनुमान (probably or suppose) को व्यक्त करने के लिये किया जाता है ।

I dare say, it will be alright. (शायद यह सब ठीक हो जायेगा।)

I dare say, they may accept my proposal. (शायद वे मेरा प्रस्ताव स्वीकार कर लें।)

Learn by TIPS:

Dare as a verb:

'Dare' का Modal auxiliary verb और Main verb दोनों ही रूप में प्रयॊग कर सकते हैं। इसलिए इसे Semi Modal Verb कहते हैं। मुख्य क्रिया के रूप में Dare के बाद सामान्यतः infinitive 'To' का प्रयॊग होता है। Dare का अर्थ किसी कार्य को करने की चुनौती देना या साहस करना होता है।

He dares to stand in front of you. (वो तुम्हारे सामने खड़े रहने की हिम्मत रखता है।)

Will you dare to complain against your boss? (क्या तुम अपने बॉस के खिलाफ शिकायत करने की हिम्मत करोगे?)

She did not dare to kill the cockroaches. (उसकी तिलचट्टे को मारने की हिम्मत नहीं हुई।)

Answer below question:
Question: उसकी मेरे सामने बैठने की हिम्मत कैसे हुई?

( A ). How dare he sitting in front of me?


( B ). How dared he sit in front of me?


( C ). How dare he sit in front of me?


( D ). How he dare in front of me?



Answer: How dare he sit in front of me?

Answer below question:
Question: मैं सच बोलने की हिम्मत रखता हूँ।

( A ). I dare speak to the truth.


( B ). I dare to speak the truth.


( C ). I dare not to speak the truth.


( D ). I dare to spoke the truth.



Answer: I dare to speak the truth.
Explanation: यहाँ dare का प्रयॊग as a verb हुआ है।

Answer below question:
Question: हमारे अंदर आवाज़ उठाने की हिम्मत नहीं है।

( A ). We not dare raise our voice.


( B ). We dare not raise our voice.


( C ). We dare not raising our voice.


( D ). We dare not lower our voice.



Answer: We dare not raise our voice.
Explanation: इस वाक्य को इस तरह भी बोल सकते हैं - We do not dare to raise our voice.

Answer below question:
Question: उसमें अपना मुंह खोलने की हिम्मत नहीं है।

( A ). She dare not open her mouth.


( B ). She dare open not her mouth.


( C ). She dare not opened her mouth.


( D ). She opens dare not her mouth.



Answer: She dare not open her mouth.
Explanation: यहाँ dare का प्रयॊग as a helping verb हुआ है। इसका अर्थ है -- She hasn’t got the courage.

Learn by TIPS:

Dare as a modal auxiliary verb:

Modal Auxiliary Verbs को सहायक क्रिया के रूप में भी जाना जाता है और ये main verbs के साथ प्रयॊग होते है। यह Singular, Plural या Subject के किसी भी Person के साथ समान रहते है । Modal के साथ हमेशा main verb की 1st form का प्रयॊग होता है। 'Dare' का past tense नही होता है। यह प्रायः नकारात्मक और प्रश्नात्मक वाक्यों में प्रयॊग होता है।

I dare not challenge him. (मेरे अंदर उसे चुनौती देने की हिम्मत नहीं है।)

Dare you fight him? (क्या तुम्हारे अंदर लड़ने की हिम्मत नहीं है?)

Remember : Infinitive 'To' केवल दो Modal 'Used To' और 'Ought To' के बाद आता है । 'To' बाकी Modal के बाद नही आता है । जब Dare का प्रयॊग Modal verb की तरह होता है तब इसके बाद 'to' का प्रयॊग करना गलत है। यदि हम 'to' का प्रयॊग करते हैं तो यह main verb की तरह कार्य करता है।  

Answer below question:
Question: मेरे अंदर झूठ बोलने की हिम्मत नहीं है।

( A ). I dare not lied.


( B ). I to dare not lie.


( C ). I dare not lieing.


( D ). I dare not lie.



Answer: I dare not lie.
Explanation: dare का प्रयॊग as a helping verb की तरह हुआ है।

Answer below question:
Question: तुम्हारे अंदर उसका सामना करने की हिम्मत क्यों नहीं है?

( A ). Why do you not dare to face him?


( B ). Why do dare you not to face him?


( C ). What do you not dare to face him?


( D ). Why you do not dare to face him?



Answer: Why do you not dare to face him?
Explanation: अगर dare के बाद to का प्रयॊग होता है तो इस परिस्थिति में dare एक मुख्य क्रिया की तरह कार्य करता है।

Answer below question:
Question: रात को बाहर जाने की हिम्मत मेरे अंदर नहीं है।

( A ). I dare not come in at night.


( B ). I dare did not go out at night.


( C ). I dare not went out at night.


( D ). I dare not go out at night.



Answer: I dare not go out at night.

Answer below question:
Question: शायद कोर्ट हमारे पक्ष में फ़ैसला दें ।

( A ). I dare say, the court may giving judgment in favour.


( B ). I dare said, the court may give judgment in our favour.


( C ). I dare say, the court may give judgment in our favour.


( D ). I dare saying, the court may give judge in our favour.



Answer: I dare say, the court may give judgment in our favour.
Explanation: I dare say - शायद, कदाचित या अनुमान (probably or suppose) को व्यक्त करने के लिये किया जाता है ।

Learn Grammar - Select your level

Beginner Level Intermediate Level Advance Level Expert Level

About this page:

ऐसा बोलने की हिम्मत कैसे हुई? - Use of Dare (How dare...) - English Grammar Lesson : Improve your English Grammar in Hindi Medium to better create English sentence and score high in competition exams.Namaste English is providing tips , conversations and MCQS on ऐसा बोलने की हिम्मत कैसे हुई? - Use of Dare (How dare...)