All about English Adverbs

Available on Namaste English app | Teaching medium : English | हिन्दी
About the course
Adverbs क्या है? Adverbs उन शब्दों को कहा जाता है जो verb, adjective, किसी अन्य adverb, a phrase, a clause, या फिर किसी sentence को modify यानी उनके बारे में कुछ अतिरिक्त जानकारी देते हैं। Adverbs बताते हैं कि कोई भी कार्य how (किस तरह), where (कहाँ), और when (कब) हुआ। जाने अनजाने हम अपने conversation में रोजाना बहुत से adverbs use करते हैं। जैसे - office में आप कहते है - I really like your plan! या फिर घर में जब कोई अच्छा काम करता है तो आप कहते हैं - You did a very good job. इन दोनों ही sentences में really और very दोनों ही adverbs है। तो अब आपने देखा कि किस तरह adverbs हमारी daily life का एक part है। हमारा एक basic concept है कि adverbs को word में -ly जोड़ कर बनाया जाता है। पर ऐसा नहीं है। इस course को इसी तरह से design किया गया है कि आप अपने पुराने concepts से बाहर आये और adverbs को detail में जानें, उनके सही usages, types और उन्हें कैसे form किये जाएं।
Key benefits of course
Know your instructor
Shikha Bhatia
English Instructor
Shikha ma'am एक बहुत ही अनुभवी शिक्षिका है जिन्हें 8 साल से भी अधिक का teaching अनुभव है। इसी के साथ साथ इन्होंने translator और content writing के क्षेत्र में भी काम किया है और एक सम्माननीय स्थान प्राप्त किया है। Shikha ma'am की English Grammar में विशेष रूचि है और इसलिए grammar पढ़ाने में यह अधिक रूचि रखती हैं। हिंखोज टीम में इनका एक बहुत ही महत्वपूर्ण role है।
Need more help?
Email us, call or WhatsApp
support@hinkhoj.com
8949068963
8949068963
Course Schedule
Day 1 - Adverb Introduction
11:15 Minutes
Adverb जिसे हिंदी में क्रिया विशेषण कहते हैं, वाक्य में एक बहुत ही important role play करता है। Adverbs उन शब्दों को कहा जाता है जो verb, adjective, किसी अन्य adverb, a phrase, a clause, या फिर किसी sentence को modify यानी उनके बारे में कुछ अतिरिक्त जानकारी देते हैं।कुछ adverbs sentence के बीच में लगाए जाते हैं तो कुछ adverbs वाक्य के शुरुआत में लग कर पूरे sentence को modify करते हैं। इस video में जानें Adverb का definition, sentence में कैसे इन्हें पहचाने और किस तरह इन्हें form करें
Day 2 - Types of Adverbs 1
10:29 Minutes
इस video lesson में हम adverb के प्रकारों को जानेंगे। Adverb of Time, Adverb of Manner, Adverb of Place, Adverb of Frequency के बारे में थोड़ी knowledge इस video में दी गयी है।
Day 3 - Types of Adverbs 2
13:17 Minutes
इस lesson video में हम adverb के कुछ और types को discuss करेंगे जैसे Adverbs of Degrees, Adverbs of Affirmation and Negation, Adverbs of cause/ reason, Interrogative Adverbs, Relative Adverbs. इन सभी adverbs को जानें और समझें।
Day 4 - Placement of Adverb
13:58 Minutes
एक वाक्य में adverb का use कैसे और कहाँ किया जाना है, यह जानना बहुत ही जरूरी है। जैसे Adverb of Manner का प्रयोग मुख्य क्रिया के बाद किया जाता है या तो मुख्य क्रिया से पहले किया जाता है या मुख्य क्रिया के साथ आने वाले object के बाद किया जाता है। Adverb of Place का use वाक्य में कहाँ करेंगे, जानने के लिए यह video जरूर देखिए।
Day 5 - Placement of Adverbs (part 2)
11:57 Minutes
हमने पिछले video lesson में भी हमने adverbs की positioning के बारे में जाना था। इस video lesson में हम उसी topic को continue करते हैं और जानते हैं Adverbs of Degrees, Interrogative Adverbs, Negative Adverbs का use कैसे करें। जानें इसके rules इस video में।
Day 6 - Adverbs of Frequency
9:39 Minutes
Adverb of Frequency बताता है कि काम कितनी बार हुआ। इसके examples है - hourly, annually, daily always, rarely इत्यादि। Adverb of Frequency को use करने के rules भी जानें।
Day 7 - Adverbs of Time
11:58 Minutes
Time adverb वो शब्द है जो हमें किसी action के होने के समय के बारे में बताता है। इस video में आप जानेंगे time adverbs के कुछ examples- Past time adverbs:- yesterday, last week, last month, last year, the day before yesterday, ago etc., Future time adverbs:- tomorrow, soon, then etc. Present time adverbs:- today, still, yet etc
Day 8 - Adverbs of Manner
11:36 Minutes
English Grammar में Adverbs की अपनी एक अलग ही जगह होती है ओैर फिर Adverbs हैं भी तो कई तरह के तो इन्हें सीखना भी तो बिल्कुल ज़रुरी हो जाता है। इस Video में हम सीखेंगे Adverbs of Manner का use कैसे होता है और कैसे Adverbs of Manner की formation होती है।
Day 9 - How to use Adverb of Place
9:58 Minutes
बात करें English Grammar सीखने की तो बिना adverb सीखें वो incomplete ही रहती है। पिछली video में हमने सीखा था Adverbs of manner और इस video में हम आपको बताएँगे कि adverbs of place क्या होते हैं और उनका use आप कैसे करते है।
Day 10 - How to use Adverb (Part 2)
10:42 Minutes
इस video में सीखते है - Movement and Location oriented place adverbs के बारे में। कैसे और कहाँ वाक्य में इन्हें प्रयोग किया जाता है, जानना बहुत जरूरी है।
Day 11 - How to use Adverb (Part 3)
8:38 Minutes
Place adverbs को वाक्य में कहाँ लगाया जाए, यह जानना बहुत जरूरी है वर्ना हो सकता है कि आप वाक्य लिखने में गलती कर दें। इसलिए यह video जरूर देखिये।
What our users say
Other courses we offer