अपनी इच्छा व्यक्त करना सीखें


अपनी इच्छा व्यक्त करने के लिए हम want का प्रयोग करते हैं। पर इसके अलावा हम feel like का भी प्रयोग कर सकते हैं। दोनों ही शब्दों का अर्थ लगभग समान है। feel like का प्रयोग करने का अर्थ है कि आप किसी को बता रहे है कि आप क्या करने में enjoy करेंगे। feel like के बाद to का प्रयोग प्रायः नहीं किया जाता है। इसके बाद verb की ing form का प्रयोग सही है। जैसे -
I feel like shopping. (मुझे खरीदारी करने का मन करता है।)
He feels like going out. (उसका बाहर जाने का मन है।)
I feel like having a snack. (मुझे नाश्ता करने का मन है।)
She feels like dancing. (उसे नृत्य करने की इच्छा हो रही है।)
I feel like watching TV. (मेरा टीवी देखने का मन कर रहा है।)

Advertisements

Advertisements

Namaste English Learning App

Learn English

Advertisements