I AM का प्रयोग सीखें


जब हमें अपने बारे में या हम क्या कर रहे हैं के बारे में किसी को कुछ बताना हो तो हम वाक्य को I'm से शुरू करते है। I'm - 'I AM' का short form है। अपने विषय में बताने के लिए I’m के साथ adjectives/ noun का प्रयोग किया जाता है (I’m + adjectives/ noun) जैसे -
I'm so tired. (मैं बहुत थक गया हूँ।)
I'm confused. (मैं उलझन में हूं।)
I'm happy. (मैं खुश हूँ।)
I'm twenty three years old.(मैं तेईस साल का हूँ।)
I'm hungry. (मुझे भूख लगी है।)
I'm nervous. (मैं घबरा रहा हूँ।)
I’m a doctor. (मैं एक डॉक्टर हूँ।)
इसी तरह जब हमें यह बताना हो कि हम इस समय (present time) में क्या कर रहे हैं तो I’m के साथ verb (ing form) लगाते हैं ((I’m + verb + ing (+ noun)) जैसे -
I am having lunch. (मैं लंच कर रहा हूँ।)
I am driving a car. (मैं कार चला रहा हूँ।)

Advertisements

Advertisements

Namaste English Learning App

Learn English

Advertisements