I'm trying + (verb) का प्रयोग


"I am trying" आपके द्वारा शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक शक्ति का उपयोग कर कुछ हासिल करने के लिए किये गए प्रयास को बताता हैं। verb को I am trying ---- के बाद लगाने पर आप वास्तव में क्या करने की कोशिश कर रहे हैं, इसको दर्शाता है। याद रखें कि trying के बाद verb को to के साथ जोड़ा जाता है। to के बाद verb की base form का प्रयोग होता है। जैसे -
I'm trying to get a job. (मैं नौकरी पाने के लिए कोशिश कर रहा हूँ।)
I'm trying to call my family. (मैं अपने परिवार को फोन करने की कोशिश कर रहा हूँ।)
I'm trying to explain myself. (मैं अपने आप को समझाने की कोशिश कर रहा हूँ।)
I'm trying to understand you. (मैं तुम्हें समझने की कोशिश कर रहा हूँ।)
इसी तरह I के स्थान पर अन्य कोई Pronoun या किसी व्यक्ति का नाम प्रयोग कर सकते हैं और उनके द्वारा किये गए प्रयासों को बता सकते हैं। Subject के अनुसार is और are का प्रयोग करते हैं। जैसे -
They are trying to swim. (वे तैरने की कोशिश कर रहे हैं।)
He is trying to be good. (वह अच्छा होने की कोशिश कर रहा है।)
She is trying to read. (वह पढ़ने के लिए कोशिश कर रही है।)
Neha and Sumit are trying to understand each other. (नेहा और सुमित एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं।)

Advertisements

Advertisements

Namaste English Learning App

Learn English

Advertisements