कार्य करने में होने वाले खर्च के बारे में पूछें


किसी कार्य को करने के लिए कितना pay (भुगतान) करना है, कार्य करने से पहले यह जानना आवश्यक है। इसके लिए जरूरी है कि समय पर इसके विषय में पूछ लें। अंग्रेज़ी में 'How much does it cost to' या 'How much would it cost to' phrase का प्रयोग करते हैं। जिसका अर्थ है 'इसमें कितना खर्च आता है/ आएगा . . .' How much does it cost to के बाद verb की first form का प्रयोग करते हैं। जैसे -
How much does it cost to fly to USA? (USA में उड़ान भरने में कितना खर्च आता है?)
How much does it cost to own a house? (अपना घर होने में कितना खर्च होता है?)
How much does it cost to rent a car? (कार किराए पर लेने में कितना खर्च होता है?)
How much would it cost to run a website? (वेबसाइट चलाने के लिए कितना खर्च होगा?)
How much would it cost to wash my car? (मेरी कार को धोने में कितना खर्च होगा?)
How much does it cost to repair my car? (मेरी कार को सही करने में कितना खर्च आता है?)
How much would it cost to go to the movie? (मूवी जाने में कितना खर्च आएगा?)

Advertisements

Advertisements

Namaste English Learning App

Learn English

Advertisements