कोई कार्य कैसे किया गया है? पूछे Use of How


How - कैसे। इसका प्रयोग कोई कार्य कैसे किया गया है, जानने के लिए किया जाता है। दूसरे शब्दों में जब हमें यह जानना हो कि किस तरह से कार्य किया गया, किया जा रहा है या किया जाएगा तो प्रश्न How से शुरू करते हैं। ‘How’ का प्रयोग किसी की गुणवत्ता (quality) या किसी के हालात/ हालत (condition) जानने के लिए किया जाता है। जैसे -
How do you go? आप कैसे जाते हो? -- I go by car. (मैं कार से जाता हूँ।)
How are you? (आप कैसे हैं?) -- I am fine. (मैं ठीक हूँ।)
How was the movie? (फिल्म कैसी थी?) -- The movie was good. (फिल्म अच्छी थी।)
कुछ और उदाहरण देखिये -
How do you cook cake? (आप कैसे केक बनाते है?)
How does he know the answer? (वह कैसे जवाब जानता है?)
How can I learn English quickly? (मैं कैसे अंग्रेजी जल्दी से सीख सकता हूँ?)
How did you do that? (आपने ऐसा कैसे किया?)
How is life? (जिंदगी कैसी चल रही है?)

Advertisements

Advertisements

Namaste English Learning App

Learn English

Advertisements