माफ़ी माँगना सीखें


गलती करने पर माफ़ी माँगना सबसे बड़ा बड़प्पन है। हम सभी जानते हैं कि माफ़ी मांगने के लिए अंग्रेज़ी में SORRY शब्द है। पर इसका वाक्य में सही उपयोग करना चाहिए। जब आप 'sorry to' का प्रयोग करते हैं तो इसका अर्थ है आप सहानुभूति या अफसोस की भावना व्यक्त कर रहे हैं। 'sorry to' के बाद verb की base form का प्रयॊग होता है। जैसे
I am sorry to be so late for meeting. (मैं हमारी मीटिंग में देर से आने पर क्षमा चाहता हूँ।)
We are sorry to hear about your sick mother. (हमें आपकी बीमार माँ के बारे में सुन कर खेद है।)
I am sorry to waste your time. (मुझे आपका समय बर्बाद करने के लिए खेद है।)
She is sorry to drop the book on your foot. (उसे आपके पैर पर किताब गिराने पर खेद है।)
माफ़ी मांगने के लिए 'sorry for' का प्रयॊग भी कर सकते हैं। पर उस स्थिति में for के बाद verb की -ing फॉर्म का प्रयॊग करते हैं। जैसे -
I am sorry for being late for the meeting. (मैं बैठक में देर से आने के लिए माफी चाहता हूँ।)
We are sorry for wasting your time. (हमें आपका समय बर्बाद करने लिए खेद है।)
I am sorry for standing on your foot. (मैं आपके पैर पर खड़े होने के लिए माफी चाहता हूँ।)
I am sorry for leaving you alone. (मुझे तुम्हें अकेला छोड़ने के लिए खेद है।)
दोनों ही तरह के constructions वैसे सही माने जाते हैं पर sorry to + verb construction को ज्यादा बेहतर माना जाता है।

Advertisements

Advertisements

Namaste English Learning App

Learn English

Advertisements