प्रबल इच्छा को व्यक्त करें


जब कुछ करने या कुछ चाहने की बहुत प्रबल इच्छा हो, तो उसे व्यक्त करने के लिए I'm dying to का प्रयोग करते हैं। I'm dying to के बाद verb की base form का प्रयोग होता है। dying हमारी प्रबल इच्छा को व्यक्त करता है।I'm - I am का short form है। I के स्थान पर अन्य pronoun या किसी व्यक्ति का नाम भी हो सकता है। इस स्थिति में am के जगह is/ are का subject का अनुसार प्रयोग करते है।जैसे -
I'm dying to move to a bigger house. (मैं एक बड़ा घर में जाने के लिए मर रहा हूँ।)
I'm dying to meet Amitabh Bachchan. (मैं अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए मर रहा हूँ।)
She is dying to meet him. (वह उससे मिलने के लिए मर रही है।)
Nihaal is dying to talk to his father. (निहाल अपने पिता से बात करने के लिए मर रहा है।)
They are dying to travel in the spacecraft. (वे अंतरिक्ष यान में यात्रा करने के लिए मर रहे हैं।)
We are dying to have a new Iphone 7. (हम एक नया आई- फोन 7 लेने के लिए मर रहे हैं।)
अपनी भूतकाल की किसी प्रबल इच्छा या चाहत को व्यक्त करने के लिए is/ am/ are की जगह was/ were का प्रयोग करते हैं। जैसे -
I was dying to learn more about you. (मैं तुम्हारे बारे में अधिक जानने के लिए मर रहा था।)
She was dying to act in the movies. (वह फिल्मों में अभिनय करने के लिए मर रही थी।)
They were dying to buy a bungalow. (वे एक बंगला खरीदने के लिए मर रहे थे।)

Advertisements

Advertisements

Namaste English Learning App

Learn English

Advertisements