Whose turn it is? (उत्तर देना सीखें)


It's - 'it is' का short form है। my turn का अर्थ है 'मेरी बारी'. जब यह बताना हो कि अब position (स्थिति) बदलने का समय है या अब focus (ध्यान) आप पर केंद्रित हो तो वाक्य को It's my turn से शुरू करते हैं। verb को 'to' के साथ वाक्य से जोड़ा जाता है। जैसे -
It's my turn to drop you. (आपको छोड़ने की मेरी बारी है।)
It's my turn to wash the clothes. (कपड़े धोने की बारी मेरी है।)
It's my turn to read the news. (खबर पढ़ने की मेरी बारी है।)
It's my turn to clean the house. (घर साफ़ करने की बारी मेरी है।)
जब हमें focus (ध्यान) किसी और पर केंद्रित करना हो तो my के स्थान पर अन्य किसी pronoun का प्रयॊग आवश्यकतानुसार कर सकते हैं। जैसे -
It is your turn to pay for dinner. (रात के खाने का भुगतान करने की आपकी बारी है।)
It is his turn to give an answer. (उत्तर देने की बारी उसकी है।)
It is our turn to try our luck. (किस्मत आजमाने की बारी हमारी है।)
It is your turn to solve the problem. (समस्या का समाधान करने की आपकी बारी है।)

Advertisements

Advertisements

Namaste English Learning App

Learn English

Advertisements