अपनी पसंद/ नापसंद बताएं


अपनी पसंद या नापसन्द बताने के लिए हम Simple Present Tense का प्रयोग करते हैं। जैसे -
I like pizza. (मुझे पिज़्जा पसंद है।)
Mohit likes pets. (मोहित को पालतू जानवर पसंद है।)
इसी तरह से यदि हमें यह बताना है कि हमें कौनसी activities पसंद है तो हम Simple Present Tense का प्रयोग करते हैं। जैसे -
I like swimming. (मुझे तैराकी करना पसंद है।)
Rakesh likes traveling. (राकेश यात्रा करना पसंद करता है।)
Simple Present Tense का प्रयोग कर हम अपनी ही नहीं बल्कि अन्य व्यक्तियों की भी पसंद नापसंद बता सकते हैं। याद रखें कि Simple Present Tense में I, We, You और They के साथ verb की 1st form का प्रयोग करते हैं और He, She, It और Singular person के साथ 1st form of verb + s/ es का।
अब अगर हमें या बताना कि हमें क्या चीज़ या क्या करना पसंद नहीं है तो do not/ don’t या does not/ doesn’t का प्रयोग करते हैं जैसे -
I don’t like pizza. (मुझे पिज़्जा नहीं पसंद है।)
Mohit doesn’t like pets. (मोहित को पालतू जानवर नहीं पसंद है।)
I don’t like swimming. (मुझे तैराकी करना नहीं पसंद है।)
Rakesh doesn’t like traveling. (राकेश यात्रा करना पसंद नहीं करता है।)
इसी के साथ यह भी ध्यान रखें कि जब does not का प्रयोग कर रहे हैं तो उसके साथ verb की simple form का ही प्रयोग करें।

Advertisements

Advertisements

Namaste English Learning App

Learn English

Advertisements