Bad traffic के बारे में बात करने के लिए Expressions


I am stuck in a jam. - जब आप ट्रैफिक में एक particular position में फंस जाते हैं, जहाँ पर आप move भी ना कर सकें, ऐसी situation में इस expression का प्रयोग किया जाता हैI जैसे -
I am sorry I am late. I was stuck in traffic. (मुझे अफसोस है मुझे देर हो गई। मैं ट्रैफिक में फंस गया था।)
It’s gridlocked. - जब किसी स्थान पर जाने वाली सारी roads, vehicles से भरी हो और थोड़ा सा भी गाड़ियों का हिलना possible ना हो। ऐसी परिस्थिति में सभी ओर जाने वाले roads block हो जाती है।
An accident caused gridlocked yesterday. (एक दुर्घटना ने कल घंटों तक यातायात बंद रखा।)
It is going at a snail pace. - बहुत धीरे गति से चलना
We are traveling at a snail's pace. (हम बहुत धीरी गति से चल रहे हैं।) (snail - घोंघा - इसे figurative sense में use किया गया है। यहाँ पर यह एक ऐसी situation को बता रहा है जो बहुत धीरे धीरे आगे बढ़ रही है।)
Hold-ups - ऐसी परिस्थिति जिसमे देरी संभव हो। Traffic Hold-ups एक temporary stoppage हैं ।
A rally held up traffic for more than 30 minutes. (एक रैली ने 30 मिनट से अधिक ट्रैफ़िक को रोके रखा।)
It’s bumper to bumper. - गाड़ियां एक दूसरे के इतने पास होती है कि ऐसा लगता है कि टकरा ही जाएंगी। जैसे -
The traffic was lined up bumper to bumper. (यातायात bumper to bumper एक लाइन में था।) (bumper to bumper का exact हिंदी translation संभव नहीं है। इसे इस तरह से समझा जा सकता है कि गाड़ियां बहुत पास पास खड़ी हो।)

Advertisements

Advertisements

Namaste English Learning App

Learn English

Advertisements